अब्र बादल है और सहाब घटा

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.5K reads

अब्र बादल है और सहाब घटा

जिस की हम देखते हैं आज बहार

किस को बाराँ ने ताज़गी बख़्शी

ज़र'अ खेती है और दरख़्त अश्जार

कौन सी जा है सैर के क़ाबिल

बाग़ रौज़ा हदीक़ा और गुलज़ार

अब ग़रीबों को हो गई तस्कीं

जो कि लेते थे क़र्ज़-ओ-वाम उधार

क़हत है काल और गदाई भीक

जिस के मेंह ने मिटा दिए आसार

जू नदी आब-गीर है तालाब

मेंह जो बरसा तो भर गए यक-बार

निर्ख़ है भाव और ग़ल्ला अनाज

सस्ता अर्ज़ां है सूक़ है बाज़ार

मर्दुम-ओ-आदमी बशर इंसान

फ़ज़्ल-ए-बारी के सब हैं शुक्र-गुज़ार

हैं कुशावर्ज़ काश्त-कार किसान

ख़ुश्क-साली से थे बहुत नाचार

मेंह बरसता रहा कई दिन रात

रोज़-ओ-शब सुब्ह-ओ-शाम लैल-ओ-नहार

क़तरा है बूँद और मेंह बाराँ

आब पानी है और बहुत बिसयार

बूँदा-बाँदी यही तरश्शोह है

जैसे है आज नन्ही नन्ही फुवार

काली काली घटा है अब्र-ए-सियाह

जो कि बरसा रही है ये बौछार

साया है छाँव आफ़्ताब है धूप

देख आज धूप छाँव की ये बहार

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य