हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखते

इरुम ज़ेहराइरुम ज़ेहरा8 Dec 1982

1 min read · 12.4K reads

हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखते

जो बे-मिसाल है उस की मिसाल क्या रखते

जो बेवफ़ाई को अपना हुनर समझता है

हम उस के आगे वफ़ा का सवाल क्या रखते

हमारा दिल किसी जागीर से नहीं अर्ज़ां

हम उस के सामने माल-ओ-मनाल क्या रखते

उसे तो रिश्ते निभाने की आरज़ू ही नहीं

फिर उस की एक निशानी सँभाल क्या रखते

जो दिल पे चोट लगाने में ख़ूब माहिर है

हम उस के सामने अपना कमाल क्या रखते

हमारे ज़र्फ़ का लोगों ने इम्तिहान लिया

ज़रा सी बात का दिल में मलाल क्या रखते

जो अपने दिल से 'इरम' को निकाल बैठा है

हम उस के सामने हिज्र-ओ-विसाल क्या रखते

इरुम ज़ेहरा
About the poet

इरुम ज़ेहरा

उपनाम : 'इरुम' मूल नाम : इरुम ज़ेहरा जन्म : 08 Dec 1982 | कराची, सिंध

View profile & all 13 Poems / Stories

More from इरुम ज़ेहरा

  1. मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रही

    मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रहीइस सफ़र में आरज़ूओं का लहू करती रही

    12.4K reads
  2. मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा है

    मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा हैमोहब्बत की कहानी में मिरा किरदार ज़िंदा है

    12.4K reads
  3. कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब की

    कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब कीमुझ को मिली न आज भी ता'बीर ख़्वाब की

    12.4K reads
  4. मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों में

    मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों मेंमुझे मत ढूँडते रहना जफ़ा की दास्तानों में

    12.4K reads
  5. मैं अपनी वफ़ाओं का भरम ले के चली हूँ

    मैं अपनी वफ़ाओं का भरम ले के चली हूँहाथों में मोहब्बत का अलम ले के चली हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like