मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा है

इरुम ज़ेहराइरुम ज़ेहरा8 Dec 1982

1 min read · 12.4K reads

मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा है

मोहब्बत की कहानी में मिरा किरदार ज़िंदा है

उसी के नाम से हर-वक़्त मेरा दिल धड़कता है

मैं ज़िंदा इस लिए हूँ कि मिरा दिलदार ज़िंदा हूँ

जहाँ कल हर क़दम पर मुस्कुराहट रक़्स करती थी

मैं ख़ुश हूँ आज भी वो रौनक़-ए-बाज़ार ज़िंदा है

यहाँ देखा है मैं ने ख़ुद-सरों को ख़ाक में मिलते

तिरा सर झुक गया लेकिन मिरा इंकार ज़िंदा है

मुसव्विर ने तो सारी दिलकशी तस्वीर में भर दी

रहेगा फ़न सलामत जब तलक फ़नकार ज़िंदा है

मिरी तहज़ीब मेरे साथ है महव-ए-सफ़र हर-दम

मिरे अफ़्कार ज़िंदा हैं मिरा इज़हार ज़िंदा है

'इरम' पर धूप का एहसास ग़ालिब आ नहीं सकता

मिरे सर पर अभी तक साया-ए-दीवार ज़िंदा है

इरुम ज़ेहरा
About the poet

इरुम ज़ेहरा

उपनाम : 'इरुम' मूल नाम : इरुम ज़ेहरा जन्म : 08 Dec 1982 | कराची, सिंध

View profile & all 13 Poems / Stories

More from इरुम ज़ेहरा

  1. मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रही

    मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रहीइस सफ़र में आरज़ूओं का लहू करती रही

    12.4K reads
  2. हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखते

    हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखतेजो बे-मिसाल है उस की मिसाल क्या रखते

    12.4K reads
  3. कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब की

    कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब कीमुझ को मिली न आज भी ता'बीर ख़्वाब की

    12.4K reads
  4. मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों में

    मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों मेंमुझे मत ढूँडते रहना जफ़ा की दास्तानों में

    12.4K reads
  5. मैं अपनी वफ़ाओं का भरम ले के चली हूँ

    मैं अपनी वफ़ाओं का भरम ले के चली हूँहाथों में मोहब्बत का अलम ले के चली हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like