मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रही

इरुम ज़ेहराइरुम ज़ेहरा8 Dec 1982

1 min read · 12.4K reads

मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रही

इस सफ़र में आरज़ूओं का लहू करती रही

क्या ख़बर तुझ को गुज़ारी कैसे मैं ने शाम-ए-ग़म

आँसुओं का पानी ले कर मैं वुज़ू करती रही

जब तिरी यादों ने मुझ को नीम पागल कर दिया

मैं तिरी तस्वीर से ही गुफ़्तुगू करती रही

किस तरह अपनी तमन्नाओं का मैं करती शुमार

बस तुझे पाने की हर-दम आरज़ू करती रही

दिल के दरवाज़े पे जब भी याद की दस्तक हुई

मैं तसव्वुर में जिगर अपना रफ़ू करती रही

दिल की धड़कन कह रही है तू अचानक आएगा

ख़ुद को दिन-भर आईने के रू-ब-रू करती रही

सोचना भी मत कभी तुझ को भुला देगी 'इरम'

वस्ल की ख़्वाहिश हर इक लम्हा नुमू करती रही

इरुम ज़ेहरा
About the poet

इरुम ज़ेहरा

उपनाम : 'इरुम' मूल नाम : इरुम ज़ेहरा जन्म : 08 Dec 1982 | कराची, सिंध

View profile & all 13 Poems / Stories

More from इरुम ज़ेहरा

  1. हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखते

    हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखतेजो बे-मिसाल है उस की मिसाल क्या रखते

    12.4K reads
  2. मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा है

    मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा हैमोहब्बत की कहानी में मिरा किरदार ज़िंदा है

    12.4K reads
  3. कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब की

    कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब कीमुझ को मिली न आज भी ता'बीर ख़्वाब की

    12.4K reads
  4. मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों में

    मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों मेंमुझे मत ढूँडते रहना जफ़ा की दास्तानों में

    12.4K reads
  5. मैं अपनी वफ़ाओं का भरम ले के चली हूँ

    मैं अपनी वफ़ाओं का भरम ले के चली हूँहाथों में मोहब्बत का अलम ले के चली हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like