मैं अपनी वफ़ाओं का भरम ले के चली हूँ

इरुम ज़ेहराइरुम ज़ेहरा8 Dec 1982

1 min read · 12.4K reads

मैं अपनी वफ़ाओं का भरम ले के चली हूँ

हाथों में मोहब्बत का अलम ले के चली हूँ

चलने ही नहीं देती थी इक वा'दे की ज़ंजीर

मुश्किल था मगर बार-ए-सितम ले के चली हूँ

क्या पूछते हो मुझ से मिरे ज़ाद-ए-सफ़र का

अस्बाब में बस याद-ए-सनम ले के चली हूँ

जिस शहर के हर मोड़ पे काँटे ही बिछे हैं

इस शहर में भी ज़ख़्मी क़दम ले के चली हूँ

कोई भी सफ़र मैं ने अधूरा नहीं छोड़ा

चलना है तो मंज़िल की क़सम ले के चली हूँ

मुझ को है यक़ीं हर्फ़ की हुरमत पे हमेशा

तन्हा थी मगर अपना क़लम ले के चली हूँ

ख़ुश-बख़्त है वो जिस के मुक़द्दर में 'इरम' है

मैं साथ में इक बाग़-ए-इरम ले के चली हूँ

इरुम ज़ेहरा
About the poet

इरुम ज़ेहरा

उपनाम : 'इरुम' मूल नाम : इरुम ज़ेहरा जन्म : 08 Dec 1982 | कराची, सिंध

View profile & all 13 Poems / Stories

More from इरुम ज़ेहरा

  1. मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रही

    मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रहीइस सफ़र में आरज़ूओं का लहू करती रही

    12.4K reads
  2. हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखते

    हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखतेजो बे-मिसाल है उस की मिसाल क्या रखते

    12.4K reads
  3. मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा है

    मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा हैमोहब्बत की कहानी में मिरा किरदार ज़िंदा है

    12.4K reads
  4. कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब की

    कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब कीमुझ को मिली न आज भी ता'बीर ख़्वाब की

    12.4K reads
  5. मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों में

    मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों मेंमुझे मत ढूँडते रहना जफ़ा की दास्तानों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like