कब सोचा था दुनिया ऐसी निकलेगी - इरशाद खान सिकंदर

इरशाद ख़ान सिकन्दरइरशाद ख़ान सिकन्दर8 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

कब सोचा था दुनिया ऐसी निकलेगी
बात से पहले घर से लाठी निकलेगी

पत्ता पत्ता चुप्पी साधे बैठा है
शायद इस रस्ते से आंधी निकलेगी

हाथ पे हाथ धरे बैठे हैं सारे लोग
मुश्किल से इस घर से कड़की निकलेगी

इक हिन्दुस्तानी की नज़रों से देखो
ईद की रिश्तेदार दिवाली निकलेगी

मेरे दिल का बंजर नम कैसे होगा
कैसे इस सहरा में नद्दी निकलेगी

लोग कहें सच्चाई इसको, मैं अफ़वाह
ख़्वाबों की धरती भी परती निकलेगी

बहुत शराफ़त से बुजदिल बन जाओगे
आम अधिक खाने से फुंसी निकलेगी
इरशाद ख़ान सिकन्दर
About the poet

इरशाद ख़ान सिकन्दर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from इरशाद ख़ान सिकन्दर

  1. बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैंचन्द सज्दों से तिरी ज़ात में शामिल हुआ मैं

    12.4K reads
  2. ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती है - इरशाद खान सिकंदर

    ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती हैपल भर में तस्वीर बदल भी सकती है

    12.4K reads
  3. सर पे बादल की तरह घिर मेरे - इरशाद खान सिकंदर

    सर पे बादल की तरह घिर मेरेधूप हालात हुए फिर मेरे

    12.4K reads
  4. करम है, दायरा दिल का बढ़ा तो - इरशाद खान सिकंदर

    करम है, दायरा दिल का बढ़ा तोमुझे भी इश्क़ ने आकर छुआ तो

    12.4K reads
  5. वगरना उँगलियों पर नाचता क्या - इरशाद खान सिकंदर

    वगरना उँगलियों पर नाचता क्याकोई चारा बचा था दूसरा क्या

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like