दिलो-नज़र में तिरे रूप को बसाता हुआ - इरशाद खान सिकंदर

इरशाद ख़ान सिकन्दरइरशाद ख़ान सिकन्दर8 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads


दिलो-नज़र में तिरे रूप को बसाता हुआ
तिरी गली से गुज़रता हूँ जगमगाता हुआ
 
ग़ज़ल के फूल मिरे ज़ेहन में महकते हुए
तिरा खयाल मुझे रातभर जगाता हुआ

वो बारगाहे-अदब है अकीदतों की जगह
मै उस गली से क्यों गुजरूँगा खाक उड़ाता हुआ

मिरे जुनूं से हरीफों के पांव उखड़ते हुए
मैं जान देने के चक्कर में जाँ बचाता हुआ

किसे मिला तिरे कदमों में जान दे देना
मैं सुर्खरू हुआ चाहत के काम आता हुआ

तुम्हारी याद मुझे इस तरह से लगती है
कोई चराग़ अँधेरे में झिलमिलाता हुआ

हथेलियों की लकीरें मुझे परखती हुई
मैं हर क़दम पे मुक़द्दर को आज़माता हुआ

जवाब क्यों हैं सभी खामुशी में दुबके हुए
सवाल ज़ेहन के आंगन में आता-जाता हुआ

मिरे खिलाफ़ सभी साज़िशें रचीं जिसने
वो रो रहा है मिरी दास्ताँ सुनाता हुआ

हमारी सम्त लगातार वार होते हुए
उसे बचाने में अक्सर मैं चोट खाता हुआ
इरशाद ख़ान सिकन्दर
About the poet

इरशाद ख़ान सिकन्दर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from इरशाद ख़ान सिकन्दर

  1. बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैंचन्द सज्दों से तिरी ज़ात में शामिल हुआ मैं

    12.4K reads
  2. ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती है - इरशाद खान सिकंदर

    ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती हैपल भर में तस्वीर बदल भी सकती है

    12.4K reads
  3. सर पे बादल की तरह घिर मेरे - इरशाद खान सिकंदर

    सर पे बादल की तरह घिर मेरेधूप हालात हुए फिर मेरे

    12.4K reads
  4. करम है, दायरा दिल का बढ़ा तो - इरशाद खान सिकंदर

    करम है, दायरा दिल का बढ़ा तोमुझे भी इश्क़ ने आकर छुआ तो

    12.4K reads
  5. वगरना उँगलियों पर नाचता क्या - इरशाद खान सिकंदर

    वगरना उँगलियों पर नाचता क्याकोई चारा बचा था दूसरा क्या

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like