तीरगी अब तो हमें रोशनी सी लगती है - मोहम्मद इरशाद

इरशाद अज़ीज़इरशाद अज़ीज़21 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads



तीरगी अब तो हमें रोशनी सी लगती है
ज़िन्दगी आज हमें ज़िन्दगी सी लगती है

नस्ले आदम के लिए जो भी फना होता है
मौत क्यूँ उसकी हमें ख़ुदकुशी सी लगती है

कैसे कह दूँ कि फरिश्ता है वो देखो उसको
उसकी फितरत तो हमें आदमी सी लगती है

बन के साया जो हमेशा ही मेरे साथ रहा
उसकी सूरत क्यूँ मुझे अजनबी सी लगती है

होश में आएँ तो फिर उन से ज़रा बात करें
उनकी हालत तो अभी बेख़ुदी सी लगती है

दो कदम चल तो सही काँटों पे ‘इरशाद’ कभी
ज़िन्दगी कितनी तुझे मख़मली सी लगती है
इरशाद अज़ीज़
About the poet

इरशाद अज़ीज़

View profile & all 23 Poems / Stories

More from इरशाद अज़ीज़

  1. ज़िन्दगी ख़ामोश कहाँ - मोहम्मद इरशाद

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  2. मन रो सरणाटो - इरशाद अज़ीज़

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  3. दुनिया में यूँ भी हमने गुज़ारी है ज़िन्दगी - मोहम्मद इरशाद

    दुनिया में यूँ भी हमने गुजारी है ज़िन्दगीअपनी कहाँ है जैसे उधारी है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  4. रोतों का तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल है - मोहम्मद इरशाद

    रोतों को तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल हैबिछड़ो को तुम मिलाओगे अच्छा ख़याल है

    12.4K reads
  5. आप भी मेरी तरह हर ग़म में मुस्कराइये - मोहम्मद इरशाद

    आप भी मेरी तरह हर गम में मुस्कराइयेइस तरह हर हाल में जीने का लुत्फ उठाइये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like