फ़क़ीराना है दिल मुक़ीम उस की रह का

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

फ़क़ीराना है दिल मुक़ीम उस की रह का

ग़रज़ क्या कि मुहताज हो बादशह का

ख़दंग आह का ऐ फ़लक बे-तरह है

भरोसा तू तारों की मत कर ज़िरह का

ख़राबात की जब से लज़्ज़त पड़ी है

छुटा बैठना मस्जिद-ओ-ख़ानक़ह का

तवाफ़-ए-हरम तुझ को ज़ाहिद मुबारक

मिरा और तेरा नहीं साथ रह का

सनम-ख़ाना जाता हूँ तू मुझ को नाहक़

न बहका न बहका न बहका न बहका

तिरे मुँह से कुछ बू जो आती है मय की

दिमाग़-ए-दिल उस वक़्त जाता है महका

रक़ीबों के दिल चाक मिस्ल-ए-कताँ हों

गुज़ार उस तरफ़ हो अगर अपने रह का

तिरी आश्नाई में क्या हम ने पाया

दिया नक़्द-ए-दिल और अपनी गिरह का

चमक कर तू ऐ बर्क़ मत मार चश्मक

तो मस्तों की आतिश को मत और दहका

तभी लुत्फ़ है साक़िया मय-कशी का

कि तू भी बहक और मुझ को भी बहका

कभी तुझ से 'इंशा' ने बोसा न माँगा

गुनाहगार है वो फ़क़त इक निगह का

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़