दीवार फाँदने में देखोगे काम मेरा

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

दीवार फाँदने में देखोगे काम मेरा

जब धम से आ कहूँगा साहब सलाम मेरा

हम-साए आप के मैं लेता हूँ इक हवेली

इस शहर में हुआ जो चंदे क़याम मेरा

जो कुछ कि अर्ज़ की है सो कर दिखाऊँगा मैं

वाही न बात समझो यूँही कलाम मेरा

अच्छा मुझे सताओ जितना कि चाहो मैं भी

समझूँगा गर है इंशा-अल्लाह नाम मेरा

मैं ग़श हुआ कहा जूँ साक़ी ने मुझ से हँस कर

ये सब्ज़ जाम तेरा और सुर्ख़ जाम मेरा

पूछा किसी ने मुझ को उन से कि कौन है ये

तो बोले हँस के ये भी है इक ग़ुलाम मेरा

महशर की तिश्नगी से क्या ख़ौफ़ सय्यद 'इंशा'

कौसर का जाम देगा मुझ को इमाम मेरा

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like