किसलय - इंदिरा शर्मा

इंदिरा शर्माइंदिरा शर्मा24 Sept 1944

2 min read · 12.4K reads

ये किसलय के नव पल्लव
प्रकृति का अनुबंध मनोहर
हर वर्ष नया नूतन
है वसंत आगमन
दृष्टि उत्सव |
झूम रहे किसलय नव दल
वृक्ष , द्रुमों पर
हिल – हिल , खिल – खिल
कोमल - कोमल
वृक्ष , लताओं पर मानव का
शुभ दृष्टि – बंधन |
नव किसलय कोमल
हो उठा काव्यमय
मन दर्पण
जग को अर्पण |
इंदिरा शर्मा
About the poet

इंदिरा शर्मा

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like