गरेबाँ फाड़ते हैं देख ख़ूबान-ए-चमन क्यूँ कर

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीनइनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

1 min read · 12.4K reads

गरेबाँ फाड़ते हैं देख ख़ूबान-ए-चमन क्यूँ कर

न कीजे चाक नासेह इस हवा में पैरहन क्यूँ कर

करे मेहनत कोई लज़्ज़त उठावे यार से कोई

कहो अपने तईं ज़ाएअ' न करता कोहकन क्यूँ कर

न दो ऐ गुल-रुख़ाँ तकलीफ़ मुझ को शेर-ख़्वानी की

कहो बिन फ़स्ल-ए-गुल कोई करे दीवाना-पन क्यूँ कर

हुआ जाता हूँ गज़ साया पे पड़ती है नज़र मेरी

तेरी सज देख कर अहबाब जीते हैं सजन क्यूँ कर

तअ'ज्जुब सख़्त रहता है 'यक़ीं' इस बात का मुझ को

कि इतना बोलते हैं तल्ख़ ये शीरीं-दहन क्यूँ कर

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन
About the poet

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

View profile & all 62 Poems / Stories

More from इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

  1. बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करते - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करतेजो हम भी छूट जाते अब तो क्या दीवाना-पन करते

    12.4K reads
  2. चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता है - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता हैकभी आँखें भर आती हैं कभी जी डूब जाता है

    12.4K reads
  3. दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहीं - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहींइश्क़ फीका है अगर ज़ख़्म नमक-सूद नहीं

    12.4K reads
  4. हक मुझे बातिल आशना न करे - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    हक मुझे बातिल आशना न करेमैं बुतों से फिरूँ ख़ुदा न करे

    12.4K reads
  5. इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न था - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न थाजब हिना से तेरे पाँव को सरोकार न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like