रूए जानां का तसव्वुर में जो नज़ारा हुआ - इमाम बख़्श नासिख

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

5 min read · 12.4K reads

रूए जानां का तसव्वुर में जो नज़ारा हुआ
दिल में था जो दाग़-ए-हसरत अर्श का तारा हुआ

महफिल मय में जो तू आया बराए मय कशी
था जो शीश जोश-ए-मै से एक फ़व्वारा

गरम है क्या अक्स तेरे रूवे आतिश नाक का
आईने की पश्त का मादूम सब पारा हुआ

रात ग़ायब हो गई ज़ाहिर हुए आसार-ए-सुबह
वस्ल मंे खुर्शीद गोया शाम का तारा हुआ

इस क़दर है तेज़ ज़ाहिर आतिश-ए-रंग-ए-हिना
संग-ए-पालगते हैं बस तलवों से अंगारा हुआ

चैन से सोया न दुनिया में कभी जज़ ख़्वाब-ए-मर्ग
बाद मरने के जनाज़ा मुझ को गहवारा हुआ

ज़ाहिदा हम जानते हैं इश्क़ बाज़ी है गुनाह
घर लुटाया है जो वहशत में वो कफ़्फ़ारा हुआ

हो रहा बुत परस्ती का ये दुनिया में अज़ाब
मुझ को हर दाग-ए-जुनूं दोज़ख का अंगारा हुआ

जब नहाने को हुआ उरियां वो पुतला नूर का
हौज़ में रोशन बरंग-ए-शमा फव्वारा हुआ

दोस्तो जल्दी ख़बर लेना कहीं नासेख़ न हो
क़त्ल आज उसकी गली में कोई बेचारा हुआ
इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश