आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

4 min read · 12.4K reads

आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे
कू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

काम आशिक़ को किसी की ऐब-बीनी से नहीं
हुस्न-बीनी को ख़ुदा ने दी है बीनाई मुझे

जौर सहता हूँ बुतों के ना-तवानी के सबब
दिल उठा लूँ इस क़दर कब है तवानाई मुझे

जिस तरह आता है पीरी में जवानी का ख़याल
वस्ल की शब याद रोज़-ए-हिज्र में आई मुझे

गिनती एक इक नाम की हर गोर में मुर्दे हैं दफ़्न
बाद-ए-मुर्दन भी हुई दुश्वार तन्हाई मुझे

मिस्ल-ए-साग़र बज़्म-ए-आलम में मैं कब ख़ंदाँ हुआ
किस लिए देता है गर्दिश चर्ख़-ए-मीनाई मुझे

ऐन दानाई है ‘नासिख़’ इश्क़ में दीवानगी
आप सौदाई हैं जो कहते हैं सौदाई मुझे
इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  2. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  3. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  4. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads
  5. देख ले जोड़ा बसंती जब वो जिस्म-ए-यार में - इमाम बख़्श नासिख

    देख ले जोड़ा बसंती जब वो जिस्म-ए-यार मेंफूले क्यों सरसों न चश्म-ए-नर्गिस-ए-बीमार में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like