कौन सा तन है कि मिस्ल-ए-रूह इस में तू नहीं

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

कौन सा तन है कि मिस्ल-ए-रूह इस में तू नहीं

कौन गुल है जो तिरा मस्कन ब-रंग-ए-बू नहीं

जाम-ए-नर्गिस में कहाँ शबनम जो निकले आफ़्ताब

यार के आगे मिरी आँखों में इक आँसू नहीं

याद-ए-गेसू में हुआ मेरा ये धज्जी सा बदन

मुझ पे फबती कहते हैं मूबाफ़ है गेसू नहीं

जिस्म ऐसा घुल गया है मुझ मरीज़-ए-इश्क़ का

देख कर कहते हैं सब तावीज़ है बाज़ू नहीं

देखे हैं हँसने में जिस दिन से दुर-ए-दनदान-ए-यार

चैन मिस्ल-ए-गौहर-ए-ग़लताँ किसी पहलू नहीं

इश्क़ में बदमस्त हूँ मैं पर कोई वाक़िफ़ नहीं

नश्शा है जाम-ए-मय-ए-उल्फ़त में लेकिन बू नहीं

ज़ुल्फ़-ए-जानाँ में नहीं कोई दिल-ए-वहशी असीर

ये अजब तातार है जो एक भी आहू नहीं

हो गया है ये क़िरान-ए-आफ़्ताब ओ माह-ए-नौ

यार के रुख़्सार-ए-आतिश-रंग पर अबरू नहीं

हो गया है मिस्ल-ए-मू तार-ए-निगह अपना सियाह

आगे आँखों के सनम जब से तिरे गेसू नहीं

रात दिन नाक़ूस कहते हैं ब-आवाज़-ए-बुलंद

दैर से बेहतर है काबा गर बुतों में तू नहीं

क़ुमरियाँ दीवानी हैं क्यूँकर गले में हो न तौक़

बाग़ में इक सर्व मिस्ल-ए-क़ामत-ए-दिल-जू नहीं

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like