ग़ज़ब है देखने में अच्छी सूरत आ ही जाती है

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

ग़ज़ब है देखने में अच्छी सूरत आ ही जाती है

नहीं रोके से दिल रुकता तबीअ'त आ ही जाती है

भरा है दिल हमारा दोस्तों की बेवफ़ाई से

कहाँ तक ज़ब्त बातों में शिकायत आ ही जाती है

पड़ेगा तेरे जी में शक न सुन ग़म्माज़ की बातें

हज़ार आईना हो दिल पर कुदूरत आ ही जाती है

ये क्या मा'लूम था ये इश्क़ सौदाई बनाएगा

कहीं टलती है आने वाली आफ़त आ ही जाती है

तिलाई रंग पर क्यूँ कर न उन लोगों को ग़र्रा हो

ये ज़र वो चेहरा है ख़ातिर में नख़वत आ ही जाती है

जुनून-ए-इश्क़ में हर चंद कुछ ग़ैरत नहीं लेकिन

जो कोई तान करता है हमीयत आ ही जाती है

अजब रूदाद है अपनी बयाँ करते हैं हम जिस से

निकल आते हैं आँसू उस को रिक़्क़त आ ही जाती है

निकल जाए न क्यूँ कर शहर से मजनूँ बयाबाँ को

बशर को अपनी उर्यानी से ग़ैरत आ ही जाती है

हँसी अच्छी नहीं देखो तमीज़ इस में नहीं रहती

कि मुँह लग चलने में बोसे की नौबत आ ही जाती है

लचकते ही कमर ज़ुल्फ़-ए-रसा की झोंक लेने से

असर मा'शूक़-पन का है नज़ाकत आ ही जाती है

बहुत अपने को शाइस्ता वो ग़ैरों में बनाते हैं

तबीअ'त में जो गर्मी है शरारत आ ही जाती है

कहाँ तक नेक सोहबत का असर होगा न इंसाँ को

मिले ताँबा जो सोने से तो रंगत आ ही जाती है

ख़ुदा सूरत न दिखलाए मुझे आतिश-इज़ारों की

हज़ार उन से है दिल ठंडा हरारत आ ही जाती है

दुआ-ए-मग़्फ़िरत जब माँगते हैं उस से रो रो कर

बराबर जोश में ख़ालिक़ की रहमत आ ही जाती है

कोई महबूब उस की जान का साइल जो होता है

झुका लेता है 'बहर' आँखें मुरव्वत आ ही जाती है

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश