ऐसी कोयल न पपीहे की है प्यारी आवाज़

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

ऐसी कोयल न पपीहे की है प्यारी आवाज़

क्या भली लगती है कानों को तुम्हारी आवाज़

जब मुझे तुम ने पुकारा ये दुआ दी मैं ने

रहे मक्के में मदीने में तुम्हारी आवाज़

आप के बोल सुनाए वो हमें क्या क़ुदरत

ऐसी पैदा तो करे कोई सितारी आवाज़

सुन के बिस्मिल हुए हम नग़्मा-सराई उन की

नहीं मा'लूम छुरी है कि कटारी आवाज़

बे-सुरे सामने उस के रहे तम्बूर-ओ-सितार

ला के तारों के जुआरी ने सँवारी आवाज़

इस तरह रोइए आँसू फ़क़त आँखों से बहें

मुँह से निकले न दम-ए-गिर्या-ओ-ज़ारी आवाज़

चुटकियों में न उड़ा मुझ को मुग़न्नी बतला

साज़ के पर्दे में किस की है ये प्यारी आवाज़

ऐसे नाले किए हम ने कि गला बैठ गया

आई आफ़त वो गले पर कि सिधारी आवाज़

नाच गाने में वो आलम है जो देखे वो कहे

सर-बसर तुम हो परी शो'ला है सारी आवाज़

'बहर' रोए हो ज़रूर आज किसी के लिए तुम

सुर्ख़ सुर्ख़ आँखें भी हैं और है भारी आवाज़

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी