चूर सदमों से हो बईद नहीं

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

चूर सदमों से हो बईद नहीं

आबगीना है दिल हदीद नहीं

मय-कशी क्या करे भला ज़ाहिद

मग़फ़िरत की उसे उमीद नहीं

चार-सू है अंधेरा आँखों में

चार दिन से जो उस की दीद नहीं

मेरे आगे मिली वो ग़ैरों से

है मोहर्रम मुझे ये ईद नहीं

क़त्ल आलम है तेरे अबरू पर

कोई तलवार से शहीद नहीं

अपने दिल से मुझे इरादत है

मैं किसी पीर का मुरीद नहीं

दिल किसी से लगे तो क्या छूटे

कोई इस क़ुफ़्ल की कलीद नहीं

देख ले मर के सख़्ती-ए-सकरात

सदमा-ए-हिज्र से शदीद नहीं

वस्ल-ए-जानाँ है सीग़ा-ए-तोहमत

कि मुजर्रद हैं हम मज़ीद नहीं

इश्क़ क्या दर्द है ख़ुदावंदा

कोई दारू-दवा मुफ़ीद नहीं

नहनो-अक़रब दलील है ऐ 'बहर'

यार नज़दीक है बईद नहीं

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश