आज़ुर्दा हो गया वो ख़रीदार बे-सबब

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

आज़ुर्दा हो गया वो ख़रीदार बे-सबब

दिल बेच कर हुआ मैं गुनहगार बे-सबब

मैं ने तो उस से आँख लड़ाई नहीं कभी

अबरू ने मुझ पे खींची है तलवार बे-सबब

मैं ने बलाएँ भी नहीं लीं ज़ुल्फ़-ए-यार की

मैं हो गया बला-ए-गिरफ़्तार बे-सबब

बोसा कभी लिया नहीं गुल से एज़ार का

क्यूँ दिल के आबले में चुभा ख़ार बे-सबब

क्यूँ उठ खड़े हुए वो भला मैं ने क्या कहा

पहलू में बैठ कर हुए बेज़ार बे-सबब

पूछे तो कोई क्या मिरे तक़्सीर क्या गुनाह

करता है क्यूँ सितम वो सितमगार बे-सबब

इक रात भी हँसा नहीं उस शम्अ'-रू से मैं

आँसू मिरे गले के हुए हार बे-सबब

किस दिन दो-चार नर्गिसी आँखों से मैं हुआ

इस इश्क़ ने किया मुझे बीमार बे-सबब

जो उन की बात है वो लड़कपन के साथ है

इक़रार बे-जहत है तो इंकार बे-सबब

फाहा जगह की दाग़ का शायद सरक गया

ये चश्म-ए-तर नहीं है शरर-बार बे-सबब

दिखला की ये बहार शगूफ़ा फुलाएँगे

ओढ़ा नहीं दो-शाला-ए-गुलनार बे-सबब

निकले थे मुझ पर आज वो तलवार बाँध कर

रहगीर कुश्ता हो गए दो-चार बे-सबब

आमद नहीं किसी की तो क्यूँ जागते हो 'बहर'

रहता है शब को कोई भी बेदार बे-सबब

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश