तज्ज़िया - नज़्म

हुमैरा रहमानहुमैरा रहमान24 Nov 1957

1 min read · 12.4K reads

क्या ये ज़रूरी है

हम सारी मंफ़ी बातें याद करें

उस ने हम से

कब किस मोड़ पे क्या चाहा था

हम ने ख़ुद-ग़र्ज़ी के थाल में

क्या क्या उस को नज़्र किया था

किस ने झूट से

थोड़ा सा सच क़र्ज़ लिया था

किस का जज़्बा

वहम की ऊन में उलझ गया था

कब तक इस ला-हासिल दुख में ख़ुद को हम बर्बाद करें

क्या ये ज़रूरी है हम सारी मंफ़ी बातें याद करें

यादें

बे-इम्कान फ़ज़ा में

ताज़ा हवा भी ला सकती हैं

पाँव किस का किस रस्ते पर ग़लत उठा था

किस ने कोताही मानी थी

कौन अपनी ज़िद पर आख़िर तक अड़ा रहा था

इस का फ़र्क़ दिखा सकती हैं

क्यों फिर हम सोचों की कोई हद कोई मीआ'द करें

क्या ये ज़रूरी है हम सारी मंफ़ी बातें याद करें

हुमैरा रहमान
About the poet

हुमैरा रहमान

मूल नाम : हुमैरा रहमान जन्म : 24 Nov 1957

View profile & all 14 Poems / Stories

More from हुमैरा रहमान

  1. ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करना

    ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करनामोहब्बत में उसे आता नहीं गुंजाइशें करना

    12.4K reads
  2. जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने से

    जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने सेऐसे हम दुनिया से छुप कर देखें ख़्वाब सुहाने से

    12.4K reads
  3. लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिर

    लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिरफ़र्श बिछाया जाता है क़ालीनों की ख़ातिर

    12.4K reads
  4. क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच में

    क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच मेंख़लिश जो थी वही रही मोहब्बतों की सोच में

    12.4K reads
  5. तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर है

    तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर हैदिल-ए-कम-हौसला काग़ज़ की गीली कश्तियों पर है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी