गो नज़र नज़र बिखरे पत्थरों के चेहरे हैं
वादियों के हाथों में रास्तों के चेहरे हैं
कैसा बे-यक़ीं पैकर मुझ में आ के उतरा है
सब उड़े उड़े उस की ख़ुशबुओं के चेहरे हैं
ख़्वाहिशें तो किरनें हैं जल बुझीं तो जाँ दे दें
मेरे दिल की मुट्ठी में जुगनूओं के चेहरे हैं
मैं कि अक्स से ले कर आँख तक अकेली हूँ
आइनों में फिर कैसी महफ़िलों के चेहरे हैं
बात की समाअ'त का ए'तिबार कैसे हो
दोस्तों के लहजों में तोहमतों के चेहरे हैं
छोटी छोटी बातों में छोटे छोटे रिश्तों में
किस क़दर क़यामत की उलझनों के चेहरे हैं
दिल के दश्त का मंज़र और कड़े सफ़र की धूप
हर क़दम 'हुमैरा' अब हिद्दतों के चेहरे हैं








