फ़सील शहर की इतनी बुलंद ओ सख़्त हुई

हुमैरा रहमानहुमैरा रहमान24 Nov 1957

1 min read · 12.4K reads

फ़सील शहर की इतनी बुलंद ओ सख़्त हुई

कि कुल सिपाह मज़ामीन-ए-ताज-ओ-तख़्त हुई

बुझा चराग़ थी मैं हासिदों की आँखों में

दुआ के शहर में आई तो सब्ज़ बख़्त हुई

वो लम्हा जब मिरे बच्चे ने माँ पुकारा मुझे

मैं एक शाख़ से कितना घना दरख़्त हुई

किसी ने सब्ज़ जज़ीरे पे मुझ को रोक लिया

सफ़र के अज़्म की नाव भी लख़्त लख़्त हुई

तअल्लुक़ात 'हुमैरा' कबीदा होने में

निगाह-ए-दोस्त की आवाज़ भी करख़्त हुई

हुमैरा रहमान
About the poet

हुमैरा रहमान

मूल नाम : हुमैरा रहमान जन्म : 24 Nov 1957

View profile & all 14 Poems / Stories

More from हुमैरा रहमान

  1. ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करना

    ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करनामोहब्बत में उसे आता नहीं गुंजाइशें करना

    12.4K reads
  2. जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने से

    जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने सेऐसे हम दुनिया से छुप कर देखें ख़्वाब सुहाने से

    12.4K reads
  3. लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिर

    लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिरफ़र्श बिछाया जाता है क़ालीनों की ख़ातिर

    12.4K reads
  4. क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच में

    क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच मेंख़लिश जो थी वही रही मोहब्बतों की सोच में

    12.4K reads
  5. तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर है

    तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर हैदिल-ए-कम-हौसला काग़ज़ की गीली कश्तियों पर है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like