है जब तक दश्त-पैमाई सलामत

हिजाब अब्बासीहिजाब अब्बासी14 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

है जब तक दश्त-पैमाई सलामत

रहेगी आबला-पाई सलामत

रहे जब तक ये बीनाई सलामत

हमारी ख़ामा-फ़रसाई सलामत

बहुत सँवरेंगे संग ओ सर के रिश्ते

जुनूँ की कार-फ़रमाई सलामत

बहुत हैरान हैं आईना-ख़ाने

तिरे क़ामत की ज़ेबाई सलामत

सभी हाथों में ले कर संग आए

ख़िरद की जल्वा-आराई सलामत

बहुत देखे बहार-आमेज़ मंज़र

तिरी यादों की रानाई सलामत

हिजाब उस ने किया आसूदा-ए-ग़म

ये अंदाज़-ए-मसीहाई सलामत

हिजाब अब्बासी
About the poet

हिजाब अब्बासी

मूल नाम : हिजाब बानो जन्म : 14 Sep 1957 | कराची, सिंध

View profile & all 7 Poems / Stories

More from हिजाब अब्बासी

  1. दुआ ही वज्ह-ए-करामात थोड़ी होती है

    दुआ ही वज्ह-ए-करामात थोड़ी होती हैग़ज़ब की धूप में बरसात थोड़ी होती है

    12.4K reads
  2. मैं अक्सर सोचती हूँ ज़िंदगी को कौन लिक्खेगा

    मैं अक्सर सोचती हूँ ज़िंदगी को कौन लिक्खेगान मैं लिक्खूँ तो फिर इस बेबसी को कौन लिक्खेगा

    12.4K reads
  3. मेरे क़दमों से इक रहगुज़र बाँध कर

    मेरे क़दमों से इक रहगुज़र बाँध करछीन ली उस ने मंज़िल सफ़र बाँध कर

    12.4K reads
  4. जो शहर-ए-वहशत में जा बसा हो वो क्या सुकून-ओ-क़रार लिक्खे

    जो शहर-ए-वहशत में जा बसा हो वो क्या सुकून-ओ-क़रार लिक्खेकिसे है ये हौसला कि बिखरे तो किर्चियों का शुमार लिक्खे

    12.4K reads
  5. हिजाब अब्बासी के शेर

    दुआ ही वज्ह-ए-करामात थोड़ी होती हैग़ज़ब की धूप में बरसात थोड़ी होती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like