मैं अक्सर सोचती हूँ ज़िंदगी को कौन लिक्खेगा

हिजाब अब्बासीहिजाब अब्बासी14 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

मैं अक्सर सोचती हूँ ज़िंदगी को कौन लिक्खेगा

न मैं लिक्खूँ तो फिर इस बेबसी को कौन लिक्खेगा

बहुत मसरूफ़ हैं अहल-ए-जहाँ हर्ज़ा-सराई में

अब आशोब-ए-सुख़न में बे-हिसी को कौन लिक्खेगा

कई सदियाँ गुज़ारीं मंज़िलों के खोज में फिरते

तो फिर मेरे सिवा इस गुमरही को कौन लिक्खेगा

हम इस शहर-ए-जफ़ा-पेशा से कुछ उम्मीद क्या रक्खें

यहाँ इस हाव-हू में ख़ामुशी को कौन लिक्खेगा

उसे फ़ुर्सत नहीं साहिल, समुंदर, मौज लिखने से

परेशाँ हूँ मिरी तिश्ना-लबी को कौन लिक्खेगा

'हिजाब' इस शहर-ए-ना-पुरसाँ में सब झगड़ा अना का है

सुरूर-ए-ख़ुद-परस्ती में ख़ुदी को कौन लिक्खेगा

हिजाब अब्बासी
About the poet

हिजाब अब्बासी

मूल नाम : हिजाब बानो जन्म : 14 Sep 1957 | कराची, सिंध

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like