खेल

हेमंत शेषहेमंत शेष28 Sept 1952

1 min read · 12.4K reads

अंतरिक्ष के मैदान में

उड़ती पृथ्वी की फ़ुटबाल

इसे ठोकर मारते हैं

कुछ एटमी-पाँव

स्टेडियम की तालियाँ हाहाकार में बदलने वाली हैं

एक फूल

चुपचाप कहीं खिलना चाहता है

एक चिड़िया

शाम से पहले अपना घोंसला पूरा कर डालना चाहती है

घर की रसोई में

खड़क रहे हैं बर्तन

लोग

पवित्र नदियों में डुबकियाँ लगा रहे हैं

हर दृश्य

एक पुरानी इबारत है

बस एक नई बुलेट-ट्रेन

भविष्य में सोए हुए बच्चों को चीर कर आगे बढ़ रही है

अज्ञात स्टेशन की तरफ़

हेमंत शेष
About the poet

हेमंत शेष

सुपरिचित हिंदी कवि, कला-आलोचक, शौक़िया छायाकार, संपादक और चित्रकार। जन्म : 28/12/1952 | जयपुर, राजस्थान हेमंत शेष का जन्म 25 दिसम्बर 1952 को जयपुर, राजस्थान में एक संपन्न और शिक्षित परिवार में हुआ। पिता पेशे से वकील थे और कविताएँ लिखते थे। कविता-लेखन की प्रेरण…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like