उस ज़ुल्फ़ के सौदे का ख़लल जाए तो अच्छा

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

उस ज़ुल्फ़ के सौदे का ख़लल जाए तो अच्छा

उस पेच से दिल अपना निकल जाए तो अच्छा

शतरंज में जी उन का बहल जाए तो अच्छा

ऐ 'मेहर' ये चाल अच्छी है चल जाए तो अच्छा

इस ज़ीस्त से अब मौत बदल जाए तो अच्छा

बेचैन है दिल जान निकल जाए तो अच्छा

महरूम हूँ इस दौर में साक़ी फ़क़त इक मैं

ऐ काश ख़ुम-ए-बादा उबल जाए तो अच्छा

ख़म ठोंक के करता है ये अब बीच बुला के

इस तरह के तर्रार का बल जाए तो अच्छा

इस इश्क़ में फिर जान के पड़ जाएँगे लाले

अब भी दिल-ए-बेताब सँभल जाए तो अच्छा

छू जाए जो बंदे की सिवा जिस्म से तेरे

अल्लाह करे हाथ वो गुल जाए तो अच्छा

क्या इश्क़ सा है इश्क़ मोहब्बत सी मोहब्बत

बदलूँगा मैं इस दिल को बदल जाए तो अच्छा

मुमकिन ही नहीं है कि बचे जान सलामत

उस कूचे में मुश्ताक़-ए-अजल जाए तो अच्छा

बोसों में मज़ा क़ंद-ए-मुकर्रर का हो साक़ी

इक दौर दोबारा का भी ढल जाए तो अच्छा

अब ज़ौक़ की मानिंद ग़म-ए-इश्क़ जिगर में

काँटा सा खटकता है निकल जाए तो अच्छा

रंगीनी-ए-फ़िक्र और मेरी रौशनी-ए-तमअ'

कुछ लाल-ओ-गुहर और उगल जाए तो अच्छा

अहबाब-ए-बनारस के लिए 'मेहर' का तोहफ़ा

एक और भी साथ उस के ग़ज़ल जाए तो अच्छा

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश