कोई ले कर ख़बर नहीं आता

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

कोई ले कर ख़बर नहीं आता

जो गया नामा-बर नहीं आता

चाँद किस जा नज़र नहीं आता

यार क्यूँ मेरे घर नहीं आता

दम मोहब्बत का भर नहीं आता

राज़ इफ़्शा तो कर नहीं आता

इश्क़ क्या जाने ज़ाहिद-ए-बे-मग़्ज़

ढंग ये उम्र-भर नहीं आता

पंडितो पत्तरे में देखो तो

क्यूँ मिरा नामा-बर नहीं आता

लाला हर साल रंग लाता है

रंग-ए-दाग़-ए-जिगर नहीं आता

वो तो कहते हैं सब्र कर चंदे

और यहाँ सब्र कर नहीं आता

कभी पूछो लिपट के सीने से

अब तो मुँह को जिगर नहीं आता

शीशा-ए-दिल में ओ परी-पैकर

है परी तो उतर नहीं आता

हम भी बातें बनाया करते हैं

शे'र कहना मगर नहीं आता

ग़ुंचा गुल हो के उन से कहता है

किस का मुँह को जिगर नहीं आता

रंग लाया नहीं अभी रोना

अभी लख़्त-ए-जिगर नहीं आता

नासेहा क्यूँ न हो ख़याल उन का

ख़्वाब तो रात-भर नहीं आता

उम्र-भर इक तुम्हीं को प्यार किया

दिल कहीं इस क़दर नहीं आता

मेरे मरने की क्या नहीं है ख़बर

क्यूँ तू ऐ बे-ख़बर नहीं आता

क्यूँ बिगड़िए बने बने न बने

ख़ैर बंदे को शर नहीं आता

ज़ब्ह मुझ को अनीले-पन ने किया

क़त्ल क़ातिल को कर नहीं आता

कूचा-ए-यार है कि जन्नत है

जो गया फिर के घर नहीं आता

यार कोठे पे अपने चढ़ता है

मह फ़लक से उतर नहीं आता

जी न चाहे जिसे मैं क्या चाहूँ

मुझ को बे-मौत मर नहीं आता

देख कर उन को जिस को देखे 'मेहर'

कोई इतना नज़र नहीं आता

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश