आफ़्ताब अब नहीं निकलने का

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

आफ़्ताब अब नहीं निकलने का

दौर आया शराब ढलने का

साँप कहते हैं ज़ुल्फ़ को शाइ'र

काम करते हैं मुँह कुचलने का

लाख हम चिकनी-चुपड़ी बात करें

उन का दिल अब नहीं फिसलने का

सिफ़त-ए-लब में शेर कहते हैं

अब इरादा है ला'ल उगलने का

कूटते हैं जो अपना हम सीना

है एवज़ छातियाँ मसलने का

क्यूँ न हर तर्ज़ में हो बात नई

पाँ है क़ाबू ज़बाँ बदलने का

एक बोसे की भी जमाए अब

क़स्द है उन को मिस्सी मलने का

नख़्ल-ए-मातम के साए में न ठहर

है मुसाफ़िर जो क़स्द चलने का

चश्म-पोशी से तिफ़्ल-ए-अश्क अपना

ढंग सीखा है अब मचलने का

हिफ़्ज़-ए-तीर-ए-निगह है ऐन ख़ता

नहीं पैग़ाम मौत टलने का

हम भी खेला करेंगे जान पर अब

शग़्ल अच्छा है दिल बहलने का

'मेहर' हिर्बा से दोस्ती ता-चंद

ग़म नहीं रंग के बदलने का

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like