मटर की फलियों के बहाने

हरि मृदुलहरि मृदुल

1 min read · 12.4K reads

उँगलियों को देख रहा हूँ कभी

कभी मटर की फलियों को देख रहा हूँ

उधड़ चुकीं जो फलियाँ

उनके दानों को देख रहा हूँ

उन चपल नैनों को देख रहा हूँ

जिनमें मोती से बिखरे हरे मटरों की छाया है

उस चेहरे को देख रहा हूँ

जिसमें मटर के हरे कीड़े के प्रति भी

दया है

मैं मटर की फलियाँ लेने के बहाने

उँगलियाँ छूना चाहता हूँ

फिर उँगली पकडकर

दिल तक पहुँचना चाहता हूँ

हरि मृदुल
About the poet

हरि मृदुल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like