जनाब आप करोड़ों के हैं

हरि मृदुलहरि मृदुल

1 min read · 12.4K reads

दिमाग़ को माइनस करने के बाद भी

आप करोड़ों के हैं

हर पल चौकन्ने रहिए

अपना ध्यान रखिए

आपके पास दो गुर्दे हैं

मार्केट में जिनकी क़ीमत लाखों में है

आपके पास दो आँखें है

मार्केट में जिनकी क़ीमत लाखों में है

आपके पास धड़कता दिल है

मार्केट में जिसकी क़ीमत लाखों में है

आपके पास यकृत है

आपके पास आहार नाल है

आपके पास छोटी आँत है

बड़ी आँत भी है

फेफड़े हैं

कई बोतल ख़ून शरीर में दौड़ रहा है

जिसकी क़ीमत आपको पता ही है

आपकी हड्डियों का ढाँचा तक

लाखों का है

घरवालों की नज़र में

भले ही आप दो कौड़ी के हों

हैं आप करोड़ों के

अपने आपको जतन से सँभाले रखिए जनाब

हरि मृदुल
About the poet

हरि मृदुल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like