जीवन

हरे प्रकाश उपाध्यायहरे प्रकाश उपाध्याय

1 min read · 12.4K reads

दिल्ली की ठेला-ठेली में

भागा-भागी में

काँव-कीच में

ईर्ष्या-घृणा-क्रोध-मद-मोह-लोभ में

एक भोरहरिए पार्क में टहलने जाते समय

आकाश में दिखता है चाँद जाता हुआ

और आप दुनिया से जाने के विचार को

विदा करते हैं

आपको लगता है

इस दुनिया से बेहतर और क्या है

जबकि चाँद आपको देखते हुए

मुस्कुराता हुआ चला जाता है...

हरे प्रकाश उपाध्याय
About the poet

हरे प्रकाश उपाध्याय

View profile & all 50 Poems / Stories