नया रास्ता

हरे प्रकाश उपाध्यायहरे प्रकाश उपाध्याय

1 min read · 12.4K reads

जब सारे जाने हुए रास्ते बंद हो जाते हैं

तो आदमी एक नए रास्ते के बारे में सोचता है

एक नए रास्ते के बारे में सोचता हुआ आदमी

एक नए प्रयास के बारे में सोचता है

एक नए प्रयास के बारे में सोचता हुआ आदमी

एक नई ताक़त से लगता है

एक नई ताक़त वाला आदमी बिल्कुल एक नया आदमी होता है

एक नया आदमी एक नया रास्ता खोज लेता है।

हरे प्रकाश उपाध्याय
About the poet

हरे प्रकाश उपाध्याय

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like