साक़िया ऐसा पिला दे मय का मुझ को जाम तल्ख़

हक़ीरहक़ीर

1 min read · 12.4K reads

साक़िया ऐसा पिला दे मय का मुझ को जाम तल्ख़

ज़िंदगी दुश्वार हो और हो मुझे आराम तल्ख़

मैं तो शीरीं-तर शकर से भी समझता हूँ उसे

जब वो देते हैं बुरा कह कर मुझे दुश्नाम तल्ख़

बज़्म-ए-मय में ज़िक्र तक आने नहीं देते हैं वो

है हमारा नाम गोया ज़हर का इक जाम तल्ख़

क्या सबब लेते नहीं वो नाम तक मेरा कभी

ख़ौफ़ इस का है न हो जाएँ ज़बान-ओ-काम तल्ख़

इश्क़ के फंदे से बचिए ऐ 'हक़ीर'-ए-ख़स्ता-दिल

इस का है आग़ाज़ शीरीं और है अंजाम तल्ख़

हक़ीर
About the poet

हक़ीर

हक़ीर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like