हक़ीर के शेर

हक़ीरहक़ीर

2 min read · 12.4K reads

जानता उस को हूँ दवा की तरह

चाहता उस को हूँ शिफ़ा की तरह


क्या जानें उन की चाल में एजाज़ है कि सेहर

वो भी उन्हीं से मिल गए जो थे हमारे लोग


टूटें वो सर जिस में तेरी ज़ुल्फ़ का सौदा नहीं

फूटें वो आँखें कि जिन को दीद का लपका नहीं


ख़ूब मिल कर गले से रो लेना

इस से दिल की सफ़ाई होती है


थोड़ी तकलीफ़ सही आने में

दो घड़ी बैठ के उठ जाइएगा


मुझे अब मौत बेहतर ज़िंदगी से

वो की तुम ने सितमगारी कि तौबा


या उस से जवाब-ए-ख़त लाना या क़ासिद इतना कह देना

बचने का नहीं बीमार तिरा इरशाद अगर कुछ भी न हुआ


की किसी पर न जफ़ा मेरे बा'द

ख़ूब रोए वो सुना मेरे बा'द


खुली जो आँख मिरी सामना क़ज़ा से हुआ

जो आँख बंद हुई साबिक़ा ख़ुदा से हुआ


छा गई एक मुसीबत की घटा चार तरफ़

खुले बालों जो वो दरिया से नहा कर निकले


चार दिन की बहार है सारी

ये तकब्बुर है यार-ए-जानी हेच


इश्क़ के फंदे से बचिए ऐ 'हक़ीर'-ए-ख़स्ता-दिल

इस का है आग़ाज़ शीरीं और है अंजाम तल्ख़


बंद-ए-क़बा पे हाथ है शरमाए जाते हैं

कमसिन हैं ज़िक्र-ए-वस्ल से घबराए जाते हैं


साक़िया ऐसा पिला दे मय का मुझ को जाम तल्ख़

ज़िंदगी दुश्वार हो और हो मुझे आराम तल्ख़


बुत को पूजूँगा सनम-ख़ानों में जा जा के तो मैं

उस के पीछे मिरा ईमान रहे या न रहे


हक़ारत की निगाहों से न फ़र्श-ए-ख़ाक को देखो

अमीरों का फ़क़ीरों का यही आख़िर को बिस्तर है


देखा बग़ौर ऐब से ख़ाली नहीं कोई

बज़्म-ए-जहाँ में सब हैं ख़ुदा के सँवारे लोग


ब-ख़ुदा सज्दे करेगा वो बिठा कर बुत को

अब 'हक़ीर' आगे मुसलमान रहे या न रहे


बुत-कदे में भी गया का'बे की जानिब भी गया

अब कहाँ ढूँढने तुझ को तिरा शैदा जाता


यक-ब-यक तर्क न करना था मोहब्बत मुझ से

ख़ैर जिस तरह से आता था वो आता जाता


क्यूँ न का'बे को कहूँ अल्लाह का और बुत का घर

वो भी मेरे दिल में है और ये भी मेरे दिल में है


जब से कुछ क़ाबू है अपना काकुल-ए-ख़मदार पर

साँप हर दम लोटता है सीना-ए-अग़्यार पर

हक़ीर
About the poet

हक़ीर

हक़ीर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश