कुछ हिना से नहीं है उस कफ़-ए-पा की ख़ूबी

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.4K reads

कुछ हिना से नहीं है उस कफ़-ए-पा की ख़ूबी

बल्कि है उस कफ़-ए-पा ही से हिना की ख़ूबी

ज़ेब-तन उस के हुई ये है क़बा की ख़ूबी

निकहत-ए-ज़ुल्फ़ का लाना है सबा की ख़ूबी

मिस्ल-ए-आईना के ज़ाहिर में सफ़ा हैं तो क्या

अहल-ए-आलम में है बातिन की सफ़ा की ख़ूबी

उस्तुख़्वाँ-रेज़ा पे करता है क़नाअत जो वो

उस से है सारे तुयूरों में हुमा की ख़ूबी

जानवर है न हो इंसान में गर शर्म-ओ-हया

क्यों है इंसाँ में फ़क़त शर्म-ओ-हया की ख़ूबी

ख़ूबी-ए-अहल-ए-दुवल दौलत-ओ-हश्मत से नहीं

मुतवाज़े हो यही है उमरा की ख़ूबी

सेहत-ओ-आफ़ियत-ओ-फ़रहत-ए-रिज़्क़-ओ-ईमाँ

ऐश बख़्शी तुझे है सब ये ख़ुदा की ख़ूबी

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय