हुबाब-आसा में दम भरता हूँ तेरी आश्नाई का

हैदर अली आतिशहैदर अली आतिश

1 min read · 12.4K reads

हुबाब-आसा में दम भरता हूँ तेरी आश्नाई का

निहायत ग़म है इस क़तरे को दरिया की जुदाई का

असीर ऐ दोस्त तेरे आशिक़ ओ माशूक़ दोनों हैं

गिरफ़्तार आहनी ज़ंजीर का ये वो तिलाई का

त'अल्लुक़ रूह से मुझ को जसद का ना-गवारा है

ज़माने में चलन है चार दिन की आश्नाई का

फ़िराक़-ए-यार में मर मर के आख़िर ज़िंदगानी के

रहा सदमा हमेशा रूह ओ क़ालिब की जुदाई का

हुई मंज़ूर मुहताजी न तुझ को अपनी साइल की

बनाया कासा-ए-सर वाज़गूँ कासा गदाई का

नज़र आती हैं हर-सू सूरतें ही सूरतें मुझ को

कोई आईना-ख़ाना कार-ख़ाना है जुदाई का

विसाल-ए-यार का वा'दा है फ़र्दा-ए-क़यामत पर

यक़ीं मुझ को नहीं है गोर तक अपनी रसाई का

भरोसा आह पर हरगिज़ नहीं ऐ यार आशिक़ को

शिकार अब तक कहीं देखा नहीं तीर-ए-हवाई का

दिखाया हुस्न से एजाज़-ए-मूसी किल्क-ए-क़ुदरत ने

यद-ए-बैज़ा बनाया चूर अंगुश्त-ए-हिनाई का

नहीं मिटती है पत्थर की लकीर अहबाब कहते हैं

रहेगा पा-ए-बुत पर नक़्श अपनी जब्हा-साई का

शिकस्त-ए-ख़ातिर-ए-अहबाब होती है दुरुस्त इस से

तवज्जोह में तिरी ऐ यार असर है मोम्याई का

दिल अपना आईना सा साफ़ इश्क़-ए-पाक रखता है

तमाशा देखता है हुस्न इस में ख़ुद-नुमाई का

कफ़-ए-अफ़्सोस मलवाती है तेरी पाक-दामानी

पिन्हा कर शाहिद-ए-इस्मत को जामा पारसाई का

नहीं देखा है लेकिन तुझ को पहचाना है 'आतिश' ने

बजा है ऐ सनम जो तुझ को दावा है ख़ुदाई का

हैदर अली आतिश
About the poet

हैदर अली आतिश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश