ऐ सनम जिस ने तुझे चाँद सी सूरत दी है

हैदर अली आतिशहैदर अली आतिश

1 min read · 12.5K reads

ऐ सनम जिस ने तुझे चाँद सी सूरत दी है

उसी अल्लाह ने मुझ को भी मोहब्बत दी है

तेग़ बे-आब है ने बाज़ु-ए-क़ातिल कमज़ोर

कुछ गिराँ-जानी है कुछ मौत ने फ़ुर्सत दी है

इस क़दर किस के लिए ये जंग-ओ-जदल ऐ गर्दूं

न निशाँ मुझ को दिया है न तू नौबत दी है

साँप के काटे की लहरें हैं शब-ओ-रोज़ आतीं

काकुल-ए-यार के सौदे ने अज़िय्यत दी है

आई इक्सीर ग़नी दिल नहीं रखती ऐसा

ख़ाकसारी नहीं दी है मुझे दौलत दी है

शम्अ का अपने फ़तीला नहीं किस रात जला

अमल-ए-हुब की बहुत हम ने भी दावत दी है

जिस्म को ज़ेर ज़मीं भी वही पहुँचा देगा

रूह को जिस ने फ़लक सैर की ताक़त दी है

फ़ुर्क़त-ए-यार में रो रो के बसर करता हूँ

ज़िंदगानी मुझे क्या दी है मुसीबत दी है

यादशब-ए-महबूब फ़रामोश न होवे ऐ दिल

हुस्न-ए-निय्यत ने मुझे इश्क़ से नेमत दी है

गोश पैदा किए सुनने को तिरा ज़िक्र-ए-जमाल

देखने को तिरे, आँखों में बसारत दी है

लुत्फ़-ए-दिल-बस्तगी-ए-आशिक़-ए-शैदा को न पूछ

दो जहाँ से इस असीरी ने फ़राग़त दी है

कमर-ए-यार के मज़मून को बाँधो 'आतिश'

ज़ुल्फ़-ए-ख़ूबाँ सी रसा तुम को तबीअत दी है

हैदर अली आतिश
About the poet

हैदर अली आतिश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश