वो नाज़ुक सा तबस्सुम रह गया वहम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

4 min read · 12.4K reads

 वो नाज़ुक सा तबस्सुम रह गया वहम-ए-हसीं बन कर
 नुमायाँ हो गया ज़ौक़-ए-सितम चीन-ए-जबीं बन कर

 बहुत इतरा रही है रात ज़ुल्फ़-ए-अम्बरीं बन कर
 बहुत मग़रूर है नूर-ए-सहर रंग-ए-जबीं बन कर

 मेरी जामा-दरी ने राज़ ये खोला ज़माने पर
 ख़िरद धोके दिया करती है जैब ओ आस्तीं बन कर

 करम में भी मगर इक ग़म्ज़ा-ए-ख़ून-रेज़ शामिल था
 निगाहों की तरफ़ उट्ठी तो दिल की नुक्ता-चीं बन कर

 मेरी दीवानगी थी इक शरार-ए-आरज़ू दिल में
 बढ़ी तो दार पर रौशन हुई शम्मा-ए-यक़ीं बन कर

 पयाम आते रहे अक्सर किसी महव-ए-तग़ाफ़ुल के
 अदा-ए-बर-मला बन कर निगाह-ए-शर्मगीं बन कर

 वो इक सजदा न हो पाया जो बर्बाद-ए-हरम ताबाँ
 जबीन-ए-शौक़ पर रौशन है पिंदार-ए-जबीं बन कर
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ
About the poet

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

  1. बहार आई गुल-अफ़्शानियों के - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    बहार आई गुल-अफ़्शानियों के दिन आएउठाओ साज़ ग़ज़ल-ख़्वानियों के दिन आए

    12.4K reads
  2. छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर आ जाएपियो शराब के चेहरे पे नूर आ जाए

    12.4K reads
  3. दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी क़ातिल की तरफ़बे-गुनाही के सिवा कौन था बिस्मिल की तरफ़

    12.4K reads
  4. गुलों के साथ अजल के पयाम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    गुलों के साथ अजल के पयाम भी आएबहार आई तो गुलशन में दाम भी आए

    12.4K reads
  5. हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर गुम होमिले वो रात के जिस रात की सेहर गुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाकिसान और आत्महत्याउन्हें धर्मगुरुओं ने बताया था प्रवचनों मेंआत्महत्या करने वाला सीधे नर्क जाता है— हरीशचंद्र पांडेचंद्र नदीदिख रहा दूर यह पर्वत कितना सुंदर!अभिनव मोहक आकर्षक,— लमाबम कमल सिंह