तुम भी आओगे मेरे घर जो सनम क्या होगा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

4 min read · 12.4K reads

तुम भी आओगे मेरे घर जो सनम क्या होगा
मुझ पर इक रात करोगे जो करम क्या होगा

एक आलम ने किया है कि सफ़र-ए-मुल्क-अदम
हम भी जावेंगे अगर सू-ए-अदम क्या होगा

दम-ए-रूख़्सत है मेरा आज मेरी बालीं पर
तुम अगर वक़्फ़ा करोगे कोई दम क्या होगा

देख उस चाक ए गिरेबाँ को तो ये कहती है सुब्ह
जिस का सीना है ये कुछ उस का शिकम क्या होगा

चैन हो जाएगा दिल को मेरे अज़-राह-ए-करम
मेरी आँखों पे रखोगे जो क़दम क्या होगा

सोहबत-ए-गै़र का इंकार तो करते हो वले
खाओगे तुम जो मेरे सर की क़सम क्या होगा

शाना इक उम्र से करता है दो-वक़्ती ख़िदमत
तुझ को मालूम है ऐ दीदा-ए-नम क्या होगा

‘मुसहफ़ी’ वस्ल में उस के जो मुवा जाता हो
उस पे अय्याम-ए-जुदाई में सितम क्या होगा
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like