आतिश-ए-ग़म में इस के जलते हैं - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

3 min read · 12.4K reads

आतिश-ए-ग़म में इस के जलते हैं
शम्मा साँ उस्तुख़्वाँ पिघलते हैं

वही दश्त और वही गिरबाँ चाक
जब तलक हाथ पाँव चलते हैं

देख तेरी सफ़ा-ए-सूरत को
आईने मुँह से ख़ाक मलते हैं

जोशिश-ए-अश्क़ है वो आँखों में
जैसे उस से कूएँ उबलते हैं

देख आरिज़ को तेरे गुलशन में
सैकड़ों रंग गुल बदलते हैं

शोख़-चश्मी बुताँ की मुझ से न पूछ
के ये नज़रों में दिल को छलते हैं

देखियो शैख़ जी की चाल को टुक
अब कोई दम में से फिसलते हैं

बिन लिए काम दिल का उस कू से
‘मुसहफ़ी’ हम कोई निकलते हैं
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like