आशिक़ तो मिलगें तुझे इंसाँ न मिलगा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

3 min read · 12.4K reads

आशिक़ तो मिलगें तुझे इंसाँ न मिलगा
मुझ सा तो कोई बंद-ए-फरमाँ न मिलेगा

हूँ मुंतज़िर-ए-लुत्फ़ खड़ा कब से इधर देख
क्या मुझ को दिल ऐ तुर्र-ए-जानाँ न मिलेगा

कहने को मुसलमाँ हैं सभी काबे में लेकिन
ढूँडोगे अगर एक मुसलमाँ न मिलेगा

नासेह इसे सीना है तो अब सी ले वगरना
फिर फ़स्ल-ए-गुल आए ये गिरबाँ न मिलेगा

रहने के लिए हम से गुनह-गारों के या रब
क्या शहर-ए-अदम में कोई ज़िंदा न मिलेगा

होने की नहीं तेरी ख़ुशी सर्व-ए-ख़िरामाँ
ता ख़ाक में ये बे-सर-ओ-सामाँ न मिलेगा

दिल उस से तू माँगे है अबस ‘मुसहफ़ी’ हर दम
क्या फाएदा इसरार का नादाँ न मिलेगा
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like