आज पलकों को जाते है आँसू - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

3 min read · 12.4K reads

आज पलकों को जाते है आँसू
उल्टी गंगा बहाते है आँसू

आतिश-ए-दिल तो ख़ाक बुझती है
और जी को जलाते है आँसू

ख़ून-ए-दिल कम हुआ मगर जो मेरे
आज थम थम के आते है आँसू

जब तलक दीदा गर ये सागाँ हो
दिल में क्या जोश खाते हैं आँसू

गूखरू पर तुम्हारी अंगिया के
किस के ये लहर खाते हैं आँसू

मेरी पाजेब के जो हैं मोती
उन से आखें लड़ाते हैं आँसू

शम्मा की तरह इक लगन में मेरे
‘मुसहफ़ी’ कब समाते है आँसू

फ़िक्र कर उन कर वरना मजलिस में
अभी तूफ़ाँ लाते हैं आँसू
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like