उन्हें अब ज़ख़्म सीना आ गया है - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

उन्हें अब ज़ख़्म सीना आ गया है
हमें भी जेहर पीना आ गया है

हक़ीक़त ये है तूफ़ाँ की बदौलत
किनारे पर सफ़ीना आ गया है

मेरी आँखें मुक़द्दस हो गई हैं
इन आँखों में मदीना आ गया है

अजी ये ओस की बूंदें नहीं हैं
ये फूलों को पसीना आ गया है

हमें अब मौत से डर क्या लगेगा
हमें क़िस्तों में जीना आ गया है

किनारे पर वो देखो आस्माँ के
उजाला झीना-झीना आ गया है
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  3. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  4. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  5. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like