तुम जो हासिये पर - गिरीष बिल्लोरे मुकुल

गिरीष बिल्लोरे मुकुलगिरीष बिल्लोरे मुकुल29 Sept 1963

3 min read · 12.4K reads


तुम जो हासिये पर
रखती हो अपने सपने
तुम जो रो रो कर
सूनी रातों में
यादों के तकिया लगाकर..
भिगो देतीं हो तकिया
फ़िर इस डर से कि
बेटी पूछेगी सफ़ेद तकिये पर
खारे आंसुओं के निशान देख -मां, आज़ फ़िर तुम..गलत बात
तुम जो उठ उठ कर
आज़ भी इंतज़ार करती हो !!
सुनहरी यादों के उन पलों को..!
मैं कब से
हाथों में संजोए बैठा हूं !
बस एक बार देख लो
तुम्हारे ही पल हैं न ये पल ?
जो तुमसे छिटक कर छले गये थे
हां सुनहरी यादों वाले !!
गिरीष बिल्लोरे मुकुल
About the poet

गिरीष बिल्लोरे मुकुल

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like