एक किताब - गिरीष बिल्लोरे मुकुल

गिरीष बिल्लोरे मुकुलगिरीष बिल्लोरे मुकुल29 Sept 1963

3 min read · 12.4K reads


एक किताब
सखी के साथ
बांचती बिटिया
पीछे से दादी देखती है गौर से
बिटिया को लगभग पढ़ती है
टकटकी लगाये उनको देखती
कभी पराई हो जाने का भाव
तो कभी
कन्यादान के ज़रिये पुण्य कमाने के लिये
मन में उसके बड़े हो जाने का इंतज़ार भी तो कर रही है ?
इसके आगे और क्या सोच सकती है मां
हां सोचती तो है कभी कभार
छै: बरस की थी तब वो भी तो बन गई थी दुलहनियां
तेरह की थी तो गरभ में कल्लू आ गया था
बाद वाली चार मरी संतानें भी गिन रही है
कुल आठ औलादों की जननी
पौत्रियों
के बारे में खूब सोचती हैं
दादियां उसकी ज़ल्द शादी के सपने
पर ख़त्म हो जाती है ये सोच
गिरीष बिल्लोरे मुकुल
About the poet

गिरीष बिल्लोरे मुकुल

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like