Selected Quotes
Poetry & Stories
सुखांत - गिरिराज किराडू
तुम यही करोगेअंत में मुझे दंड ख़ुद को पुरस्कार दोगे
उम्मीद ला-दवा - गिरिराज किराडू
कवि होने से थक गया हूँहोने की इस अजब आदत से थक गया हूँ
क्या-क्या होना बचा रहेगा - गिरिराज किराडू
आप शायद जानते हों कि मैं आपके सामने वाले घर में रहती हूँ । आपने अक्सर हमें झगड़ते हुए सुना होगा । हमें आपके घर की शांति इतनी जानलेवा लगती है कि हम झगड़ने लगते हैं । सच मानिये हमारे झगडे की और कोई वज़ह नहीं होती । आपके सिवा झगड़ते हुए हम मुस्कुरा रहे होते हैं । हम अटकल करते हैं कि आप लोग हमारे घर से आ रहे शोर को ध्यान से सुनने की कोशिश कर रहे हैं । मैं कहती हूँ तुम बदल गए हो, वह कहता है तुम बदल गई हो । हम एक दूसरे के कुनबे और कबीले और तहज़ीब और मज़हब को भला-बुरा कहते हैं । बिलकुल ख़राब बातें करते हैं एक दूसरे के बारे में । मैं रोने लगती हूँ वो चीज़ें फेंकने लगता है । एक बार तो उसने मोबाइल दीवार से दे मारा और मैं उस पर ज़ोर से चिल्ला पडी । अगले दिन मैंने भी अपना मोबाइल दीवार पे दे मारा । आपके घर की शांति के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठे पर आप लोग हैं कि कभी इधर झाँकते भी नहीं । एक बात साफ़-साफ़ सुन लीजिए रहिए मगन अपने में । आप जैसे लोगों के कारण ही ये दुनिया अब बहुत दिन नहीं बचने वाली ।
फ़ैज़ ? - गिरिराज किराडू
पौधे खरीद रही है । मैं बहुत जले-कटे ढंग से याद दिला रहा हूँ, कैसे उसे उनकी देखभाल करनी नहीं आती, कैसे हर बार पाँच- सात दिन बाद पानी देना भूल जाती हो, कैसे हर बार एक पेड़, एक फूल तुम्हारे हाथों तबाह हो जाता है, कैसे यह तबाही तुम्हें उज़ाड देती है, कैसे यह क़त्ल तुम्हें बहुत दिनों तक गुमसुम रखता है ।लाहौल विला फिर भी ढेर सारे खरीद ही लेती है कमबख़्त । मैं एक पौधा हाथ में ले कर कहता हूँ चलो प्यारे सू-ए-दार चलें वह कुछ जोर देकर याद करती है-- फ़ैज़ ?.
पक्षीविदों का कहना है - गिरिराज किराडू
पक्षीविदों का कहना है यहाँ चौवन तरह के परिंदों ने अपना घर बसा लिया है । सब बड़े मज़े से रहते हैं कबूतरों को घास पर सोते हुए सिर्फ यहीं देखा है मैंने ।कल सुबह इतनी मधुमक्खियाँ मरी हुई थीं । पाँव बचाकर अंदर पहुँचते हुए लगा संहार के किसी दृश्य में हैं मारे गए लोग पड़े हैं चारों तरफ़
गिरीराज किराडू: Quick Answers
When was गिरीराज किराडू born?
गिरीराज किराडू was born on 15 September 1975. Associated place: बीकानेर, राजस्थान.
Where can I read गिरीराज किराडू's poetry?
Kavishala has 58 poems and stories by गिरीराज किराडू, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by गिरीराज किराडू
सुखांत - गिरिराज किराडू
तुम यही करोगेअंत में मुझे दंड ख़ुद को पुरस्कार दोगे
उम्मीद ला-दवा - गिरिराज किराडू
कवि होने से थक गया हूँहोने की इस अजब आदत से थक गया हूँ
क्या-क्या होना बचा रहेगा - गिरिराज किराडू
आप शायद जानते हों कि मैं आपके सामने वाले घर में रहती हूँ । आपने अक्सर हमें झगड़ते हुए सुना होगा । हमें आपके घर की शांति इतनी जानलेवा लगती है कि हम झगड़ने लगते हैं । सच मानिये हमारे झगडे की और कोई वज़ह नहीं होती । आपके सिवा झगड़ते हुए हम मुस्कुरा रहे होते हैं । हम अटकल करते हैं कि आप लोग हमारे घर से आ रहे शोर को ध्यान से सुनने की कोशिश कर रहे हैं । मैं कहती हूँ तुम बदल गए हो, वह कहता है तुम बदल गई हो । हम एक दूसरे के कुनबे और कबीले और तहज़ीब और मज़हब को भला-बुरा कहते हैं । बिलकुल ख़राब बातें करते हैं एक दूसरे के बारे में । मैं रोने लगती हूँ वो चीज़ें फेंकने लगता है । एक बार तो उसने मोबाइल दीवार से दे मारा और मैं उस पर ज़ोर से चिल्ला पडी । अगले दिन मैंने भी अपना मोबाइल दीवार पे दे मारा । आपके घर की शांति के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठे पर आप लोग हैं कि कभी इधर झाँकते भी नहीं । एक बात साफ़-साफ़ सुन लीजिए रहिए मगन अपने में । आप जैसे लोगों के कारण ही ये दुनिया अब बहुत दिन नहीं बचने वाली ।
फ़ैज़ ? - गिरिराज किराडू
पौधे खरीद रही है । मैं बहुत जले-कटे ढंग से याद दिला रहा हूँ, कैसे उसे उनकी देखभाल करनी नहीं आती, कैसे हर बार पाँच- सात दिन बाद पानी देना भूल जाती हो, कैसे हर बार एक पेड़, एक फूल तुम्हारे हाथों तबाह हो जाता है, कैसे यह तबाही तुम्हें उज़ाड देती है, कैसे यह क़त्ल तुम्हें बहुत दिनों तक गुमसुम रखता है ।लाहौल विला फिर भी ढेर सारे खरीद ही लेती है कमबख़्त । मैं एक पौधा हाथ में ले कर कहता हूँ चलो प्यारे सू-ए-दार चलें वह कुछ जोर देकर याद करती है-- फ़ैज़ ?.
पक्षीविदों का कहना है - गिरिराज किराडू
पक्षीविदों का कहना है यहाँ चौवन तरह के परिंदों ने अपना घर बसा लिया है । सब बड़े मज़े से रहते हैं कबूतरों को घास पर सोते हुए सिर्फ यहीं देखा है मैंने ।कल सुबह इतनी मधुमक्खियाँ मरी हुई थीं । पाँव बचाकर अंदर पहुँचते हुए लगा संहार के किसी दृश्य में हैं मारे गए लोग पड़े हैं चारों तरफ़
वही जनपद - गिरिराज किराडू
वही जनपद जो कला नहीं जानता, पढ़ता है तुलसी कृत रामायण -– कवि अपने भूखे-दूखे जनपद को मृत्य की दूरी से देखता है, अब कोई सुधार नहीं हो सकता जीवन में न कविता में विचित्र कूट है दोनों का ।हो सकता है रामकथा महज़ राम की कथा न हो । हो सकता है यह जनपद एक अवसन्न छाया हो मृत्यु की दूरी से होती हो जो गोचर । हो सकता है कवि त्रिलोचन कभी हुए हों सजल, उठ बैठे हों सपनाय जब वे नहीं रहेंगे किस बिधि होगी होम कबिता इस घाट पर ।
मतीरे - गिरिराज किराडू
ऊँट की निगाह में राहगीर रेत का पुतला है । रेगिस्तान के ख़याल में ऊँट पानी का पैकर है –- बस की खिड़की से बाहर देखते हुए अक़्सर ऐसी बातें बुदबुदाने वाली श्रीमती अंजू व्यास जो चार बरस से हर सुबह सात बजे की बस से उतरकर आती थीं स्कूल और साढ़े बारह की बस पकड़कर जाती थीं शहर, अपने घर आज सुबह ऐसे उठीं कि घर को बस समझकर उसी में बैठ गयीं और एक घंटे बाद जब उतरीं स्कूल बंद हो चुका था -– उनकी क्लास के बच्चे वहाँ मतीरे बेच रहे थे मतीरे के मन में बच्चे खेत के बिजूके हैं श्रीमती अंजू व्यास ने सोचा ।बच्चों से पता चला बाद में, यही वो आख़िरी ख़याल था जो उनके मन में आया । मतीरे तो ख़ैर वो कभी खरीदती ही नहीं थीं ।
घर-गिरस्ती - गिरिराज किराडू
आइए, आपका सबसे तआरूफ़ करा दूँ । ये हमारी चप्पले हैं । इन्होंने चुपचाप चलते रहने के ज़दीद तौर-तरीकों पर नायाब तज़ुर्बे किए हैं । इनसे आप शायद पहले भी मिले हैं । ये हैं हमारी शर्ट सालों-साल जीने का नुस्ख़ा इनकी जेब में ही पड़ा रहता है, गो दिखातीं किसी को नहीं । ये बैल्ट हैं, हर लम्हा जिसके चमड़े से बनी हैं, उस क़ाफ़िर की आत्मा की शांति के लिये दुआ करती रहती हैं । और ये हमारा चश्मा साफ़ देखने की इनकी इतनी तरक़ीबें नाकाम हो चुकी कि सिवा ग़फ़्लत अब कुछ नज़र ही नहीं आता इन्हें -– यही अपनी घर-गिरस्ती हैइसे देखकर आपको चाहे कोई वीराना याद आए । हमें तो कुछ सहमी कुछ संगीन अपनी ही याद आती है ।
रिल्के पर एक बढ़त - गिरिराज किराडू
और ठीक इसी छवि में मैंने तुम्हे पाया है सदैव--आईने के भीतर,बहुत भीतर जहाँ तुम स्वयं को रखती हो--इस संसार से दूर, बहुत दूर
टूटी हुई बिखरी हुई पढ़ाते हुए - गिरिराज किराडू
और ठीक इसी छवि में मैंने तुम्हे पाया है सदैव--आईने के भीतर,बहुत भीतर जहाँ तुम स्वयं को रखती हो--इस संसार से दूर, बहुत दूर
यूँ मैंने झूठ कहना शुरू किया - गिरिराज किराडू
यूँ मैंने झूठ कहना शुरू कियादिसम्बर की एक सुबह
सब कुछ होना...रहेगा - गिरिराज किराडू
छत पर अनिष्ट टहल रहा है ढीठ, बेशर्मकमरे में मुझे करना है अपना शल्य
Selected Quotes by गिरीराज किराडू (चुनिंदा उद्धरण)
कवि होने से थक गया हूँहोने की इस अजब आदत से थक गया हूँयूँ मैंने झूठ कहना शुरू कियादिसम्बर की एक सुबहतुम यही करोगेअंत में मुझे दंड ख़ुद को पुरस्कार दोगेऔर ठीक इसी छवि में मैंने तुम्हे पाया है सदैव--आईने के भीतर,बहुत भीतर जहाँ तुम स्वयं को रखती हो--इस संसार से दूर, बहुत दूरछत पर अनिष्ट टहल रहा है ढीठ, बेशर्मकमरे में मुझे करना है अपना शल्यVideos on गिरीराज किराडू
Loading videos…
Books by गिरीराज किराडू
Loading books…








