लाहौल विला फिर भी ढेर सारे खरीद ही लेती है कमबख़्त । मैं एक पौधा हाथ में ले कर कहता हूँ चलो प्यारे सू-ए-दार चलें वह कुछ जोर देकर याद करती है-- फ़ैज़ ?.
लाहौल विला फिर भी ढेर सारे खरीद ही लेती है कमबख़्त । मैं एक पौधा हाथ में ले कर कहता हूँ चलो प्यारे सू-ए-दार चलें वह कुछ जोर देकर याद करती है-- फ़ैज़ ?.

तुम यही करोगेअंत में मुझे दंड ख़ुद को पुरस्कार दोगे
कवि होने से थक गया हूँहोने की इस अजब आदत से थक गया हूँ
आप शायद जानते हों कि मैं आपके सामने वाले घर में रहती हूँ । आपने अक्सर हमें झगड़ते हुए सुना होगा । हमें आपके घर की शांति इतनी जानलेवा लगती है कि हम झगड़ने लगते हैं । सच मानिये हमारे झगडे की और कोई वज़ह नहीं होती । आपके सिवा झगड़ते हुए हम मुस्कुरा रहे होते हैं । हम अटकल करते हैं कि आप लोग हमारे घर से आ रहे शोर को ध्यान से सुनने की कोशिश कर रहे हैं । मैं कहती हूँ तुम बदल गए हो, वह कहता है तुम बदल गई हो । हम एक दूसरे के कुनबे और कबीले और तहज़ीब और मज़हब को भला-बुरा कहते हैं । बिलकुल ख़राब बातें करते हैं एक दूसरे के बारे में । मैं रोने लगती हूँ वो चीज़ें फेंकने लगता है । एक बार तो उसने मोबाइल दीवार से दे मारा और मैं उस पर ज़ोर से चिल्ला पडी । अगले दिन मैंने भी अपना मोबाइल दीवार पे दे मारा । आपके घर की शांति के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठे पर आप लोग हैं कि कभी इधर झाँकते भी नहीं । एक बात साफ़-साफ़ सुन लीजिए रहिए मगन अपने में । आप जैसे लोगों के कारण ही ये दुनिया अब बहुत दिन नहीं बचने वाली ।
पक्षीविदों का कहना है यहाँ चौवन तरह के परिंदों ने अपना घर बसा लिया है । सब बड़े मज़े से रहते हैं कबूतरों को घास पर सोते हुए सिर्फ यहीं देखा है मैंने ।कल सुबह इतनी मधुमक्खियाँ मरी हुई थीं । पाँव बचाकर अंदर पहुँचते हुए लगा संहार के किसी दृश्य में हैं मारे गए लोग पड़े हैं चारों तरफ़
वही जनपद जो कला नहीं जानता, पढ़ता है तुलसी कृत रामायण -– कवि अपने भूखे-दूखे जनपद को मृत्य की दूरी से देखता है, अब कोई सुधार नहीं हो सकता जीवन में न कविता में विचित्र कूट है दोनों का ।हो सकता है रामकथा महज़ राम की कथा न हो । हो सकता है यह जनपद एक अवसन्न छाया हो मृत्यु की दूरी से होती हो जो गोचर । हो सकता है कवि त्रिलोचन कभी हुए हों सजल, उठ बैठे हों सपनाय जब वे नहीं रहेंगे किस बिधि होगी होम कबिता इस घाट पर ।