
तुम यही करोगेअंत में मुझे दंड ख़ुद को पुरस्कार दोगे
कवि होने से थक गया हूँहोने की इस अजब आदत से थक गया हूँ
पौधे खरीद रही है । मैं बहुत जले-कटे ढंग से याद दिला रहा हूँ, कैसे उसे उनकी देखभाल करनी नहीं आती, कैसे हर बार पाँच- सात दिन बाद पानी देना भूल जाती हो, कैसे हर बार एक पेड़, एक फूल तुम्हारे हाथों तबाह हो जाता है, कैसे यह तबाही तुम्हें उज़ाड देती है, कैसे यह क़त्ल तुम्हें बहुत दिनों तक गुमसुम रखता है ।लाहौल विला फिर भी ढेर सारे खरीद ही लेती है कमबख़्त । मैं एक पौधा हाथ में ले कर कहता हूँ चलो प्यारे सू-ए-दार चलें वह कुछ जोर देकर याद करती है-- फ़ैज़ ?.
पक्षीविदों का कहना है यहाँ चौवन तरह के परिंदों ने अपना घर बसा लिया है । सब बड़े मज़े से रहते हैं कबूतरों को घास पर सोते हुए सिर्फ यहीं देखा है मैंने ।कल सुबह इतनी मधुमक्खियाँ मरी हुई थीं । पाँव बचाकर अंदर पहुँचते हुए लगा संहार के किसी दृश्य में हैं मारे गए लोग पड़े हैं चारों तरफ़
वही जनपद जो कला नहीं जानता, पढ़ता है तुलसी कृत रामायण -– कवि अपने भूखे-दूखे जनपद को मृत्य की दूरी से देखता है, अब कोई सुधार नहीं हो सकता जीवन में न कविता में विचित्र कूट है दोनों का ।हो सकता है रामकथा महज़ राम की कथा न हो । हो सकता है यह जनपद एक अवसन्न छाया हो मृत्यु की दूरी से होती हो जो गोचर । हो सकता है कवि त्रिलोचन कभी हुए हों सजल, उठ बैठे हों सपनाय जब वे नहीं रहेंगे किस बिधि होगी होम कबिता इस घाट पर ।