आह हमराज़ कौन है

Ghulam HamdaniGhulam Hamdani1 Jan 1751 – 1 Jan 1844

1 min read · 12.6K reads

आह हमराज़ कौन है अपना

बख़्त-ए-ना-साज़ कौन है अपना

किस के कहलाएँ हम कि तेरे सिवा

बुत-ए-तन्नाज़ कौन है अपना

बात कह दे है वो तह-ए-दिल की

ऐसा ग़म्माज़ कौन है अपना

ले उड़ते तू ही गर न हम को तो फिर

शौक़-ए-परवाज़ कौन है अपना

वस्ल होता नहीं, नहीं मा'लूम

ख़लल-अंदाज़ कौन है अपना

बोला देख आइना वो हैरत से

चेहरा-पर्दाज़ कौन है अपना

गो कि आँखें लड़ाएँ हम उस से

याँ नज़र-बाज़ कौन है अपना

शब-ए-फ़ुर्क़त में जुज़-दम-ए-क़ुलियाँ

यार दम-साज़ कौन है अपना

बे-नियाज़ी करे जो तू ही तो फिर

ऐ हमा-नाज़ कौन है अपना

'मुसहफ़ी' हम हैं और तन्हाई

सच है अम्बाज़ कौन है अपना

Ghulam Hamdani
About the poet

Ghulam Hamdani

Ghulam Hamdani (1751–1844), known by the takhallus (nom de plume) of Mas'hafi (مصحفی maṣḥafi), was an Urdu ghazal poet. Works Before his time, the language known as Hindustani/Hindvi/Hindi/Dakhini or Rekhta was commonly known as the Zaban-i-Ordu,and commonly…

View profile & all 20 Poems / Stories