रात भर चाँद को यूँ रिझाते रहे - गौतम राजरिशी

गौतम राजऋषिगौतम राजऋषि10 Sept 1975

4 min read · 12.4K reads

रात भर चाँद को यूँ रिझाते रहे
उनके हाथों का कंगन घुमाते रहे

इक विरह की अगन में सुलगते बदन
करवटों में ही मल्हार गाते रहे

टीस, आवारगी, रतजगे, बेबसी
नाम कर मेरे, वो मुस्कुराते रहे

शेर जुड़ते गये, इक गज़ल बन गयी
काफ़िया, काफ़िया वो लुभाते रहे

टौफियाँ, कुल्फियाँ, कौफी के जायके
बारहा तुम हमें याद आते रहे

कोहरे से लिपट कर धुँआ जब उठा
शौल में सिमटे दिन थरथराते रहे

मैं पिघलता रहा मोम-सा उम्र भर
इक सिरे से मुझे वो जलाते रहे

जब से यादें तेरी रौशनाई बनीं
शेर सारे मेरे जगमगाते रहे



(बया अप्रैल-जून 2013, अहा ज़िन्दगी जुलाई 2011)
गौतम राजऋषि
About the poet

गौतम राजऋषि

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like